शामली. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार 3 दोस्तों को ठोकर मार दी और सड़क किनारे जा पलटी. हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई. वहीं घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी
बता दें कि घटना शामली-दिल्ली हाईवे पर एलम बाईपास के पास उस वक्त घटी, जब 3 दोस्त ईद के लिए कपड़ा की खरीददारी कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरों ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दूर जा गिरे और बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते…’, होली से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- जो अराजकता करेंगे, उनका इलाज होगा
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने 2 दोस्तों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोइन और 27 वर्षीय मोइन खान के रूप में हुई है. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

