लुधियाना : इस्लामगंज इलाके में सीवरेज की सफाई के दौरान एक विकसित इंसानी भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।अभी तक समझ नहीं आया है कि यह भ्रूण कहां से आया है और किसने इसे फेंका है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम जोन-बी के लुधियाना कार्यालय में तैनात लंबरदार अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज स्थित ‘छल्लियां वाली गली’ में आए थे। जैसे ही कर्मचारियों ने सीवरेज का ढक्कन हटाया, उन्हें अंदर एक संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब कर्मचारियों ने सावधानी से उसको बाहर निकाला और साफ करके देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह एक इंसानी भ्रूण था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पास के अस्पतालों व क्लीनिकों का रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।
- Indore News : दुबई में फंसे नेता-उद्योग पति इंदौर रवाना…होलिका दहन के बाद झांकी आकर्षण का केंद्र…हानिकारक रंग जब्त…कार में तोड़फोड़ करने वाले 4 गिरफ्तार…Holi पर MSTF के पास महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी…गेर में शामिल नहीं होंगे महापौर
- लहलहाती फसल पर चला प्रशासन का बुलडोजर: 125 बीघा सरकारी जमीन कराई कब्जा मुक्त, छावनी बना गांव
- तीन महीने की गर्भवती विवाहिता की मौत से लखीसराय में हड़कंप, प्रेम विवाह के 6 माह बाद ही टूटा संसार, मौके पर पहुंची FSL की टीम
- होली के बाद शुरू होगी गणगौर की अनोखी परंपरा, जानें पूरी रस्म और महत्व
- जब संसाधन हमारे हैं, तो लाभ…यूपीसीएल की नई बिजली दरों को लेकर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर हमला, लगाए गंभीर आरोप
