लुधियाना : इस्लामगंज इलाके में सीवरेज की सफाई के दौरान एक विकसित इंसानी भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।अभी तक समझ नहीं आया है कि यह भ्रूण कहां से आया है और किसने इसे फेंका है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम जोन-बी के लुधियाना कार्यालय में तैनात लंबरदार अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज स्थित ‘छल्लियां वाली गली’ में आए थे। जैसे ही कर्मचारियों ने सीवरेज का ढक्कन हटाया, उन्हें अंदर एक संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब कर्मचारियों ने सावधानी से उसको बाहर निकाला और साफ करके देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह एक इंसानी भ्रूण था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पास के अस्पतालों व क्लीनिकों का रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।
- Bilaspur News Update : रेलवेकर्मी के बेटे से लाखों की ठगी… SECR से चलने वाली ट्रेनें रद्द… गणेश विसर्जन पर बदलेगा ट्रैफिक रूट
- जामताड़ा में मवेशी लदा बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटा, 2 लोगों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम
- LNIPE छात्र आंदोलन समाप्त: छात्रा मौत मामले में प्रभारी रजिस्ट्रार का देर रात इस्तीफा, वार्डन पर भी कार्रवाई
- दरभंगा स्नातक सीट: शिक्षाविद डॉ. धर्माश रंजन ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, करेंगे नामांकन
- एक दिन में तीन खुशखबरीः Fitch Ratings, S&P Global और ADB ने Indian Economy पर कही बड़ी बात, बोला- इंडियन इकोनॉमी में दम है

