अयोध्या/पटना। विजय कुमार सिन्हा चंद्रग्रहण और होली के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां वे श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए । उन्होंने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद ही वे विधि-विधान से मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना किया। धार्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रहण काल में मंदिरों में पूजा नहीं की जाती, इसलिए पूर्णाहुति के बाद ही दर्शन करना उचित रहा।
आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है अयोध्या
मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि अयोध्या आना हमेशा आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। रामलला के दर्शन से जीवन को नई प्रेरणा और दिशा मिलती है। उन्होंने देश और दुनिया के मौजूदा हालात पर भी टिप्पणी की। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी मानवता चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे दौर में युद्ध नहीं, बल्कि शांति, संयम और संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव विश्व शांति का पक्षधर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर देते रहे हैं। यह सोच आज के वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक है।

घुसपैठ जैसे मुद्दों पर अब समझौता नहीं करेगी
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर अब समझौता नहीं करेगी। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह भूमि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की धुरी रही है। यहां विकास और सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो पूरे देश को नई दिशा दे रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

