देहरादून. राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पोस्ट ने इन अटकलों को हवा दे दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने इसे लेकर कुछ बातें कही है. रावत ने लिखा है कि जब तक सभी मिलकर बदलाव के लिए दरवाजा नहीं खटखटाओगे तब तक अवसर भी नहीं खुलेगा.

रावत ने पोस्ट कर लिखा है कि ‘कल होली के रंग के बाद थोड़ा एकांत मिला. अपनी छत से मैं प्रकृति को निहार रहा था. चारों तरफ बदलाव दिखाई दे रहा था, तो मेरे मन ने मुझसे सवाल किया, क्या राजनीतिक बदलाव भी राज्य का दरवाजा खटखटा रहा है? तो मेरे कानों में उस खटखटाहट की आवाज सुनाई देने लगी. लेकिन वह आवाज बहुत धीमी-धीमी और बिखरी हुई सी दिखाई दे रही थी.’

इसे भी पढ़ें : हत्या की गई है उसकी! नवविवाहिता की मौत के बाद ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप, जानिए आखिर क्या हुआ था उस रात…

रावत ने आगे लिखा ‘फिर मैंने अपने मन से सवाल किया कि क्या यह काफी है बदलाव लाने के लिए? मेरे मन ने कहा, नहीं. जब तक तुम सब मिलकर के बदलाव के लिए दरवाजा नहीं खटखटाओगे, तो अवसर खुलेगा नहीं. अवसर खोलना है, तो मिलकर के बदलाव की खटखटाहट को तेज करना पड़ेगा. थैंक्यू होली, कल आपने मुझे बहुत अच्छा सुकून भरा यह संदेश दिया.’