अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह क्षेत्र चंदौली पहुंचे. जहां उन्होंने सकलडीहा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेटिक भर संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सकलडीहा तहसील को मॉडल तहसील के रूप में विकसित किया जाएगा. ताकि यहां के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें. वहीं उन्होंने अखिलेश ये बयान पर करारा तंज कसा.

राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रही है. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है. बिना जानकारी के बयान देना उनकी आदत बन गई है. विदेश नीति पर सपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि “जो लोग अपने घर और प्रदेश की नीति नहीं बना पा रहे हैं, वे विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है.”

इसे भी पढ़ें : ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो…’, नीतीश को राज्यसभा भेजने पर सपा का पोस्टर वार, कहा- ये सिर्फ बहाना, इनको बिहार में BJP का CM बनाना

राजभर ने कहा कि श्रम विभाग के कार्यों का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के कामकाज में देश में पहले स्थान पर है. उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर सबसे ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है, जो राज्य सरकार की श्रमिक हितैषी नीतियों का परिणाम है. मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी.