अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप पीडीडीयू नगर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना मिलने पर जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड
परिजनों ने बताया कि शिवकुमार रोजाना माल ढोने के बाद वाहन को घर के पास खड़ा करते थे. इन दिनों गांव में सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण वह वाहन को डांडी गांव के पास खड़ा कर रहे थे. रविवार सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह अपने पिकअप वाहन से माल पहुंचाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान डांडी गांव के समीप सिक्सलेन सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- बात छोटी, कांड बड़ाः बाइक हटाना युवक को पड़ा भारी, फिर दबंगों ने जमकर बरसाए लात-घूसे, क्रूरता का Video वायरल
मुगलसराय थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. मृतक की पहचान शिवकुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

