कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास प्रस्तावित है। वे घाटीगांव में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

ग्वालियर में 13 मार्च को प्रदेश स्तरीय लाडली बहना योजना राशि वितरण का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश सरकार के मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में घाटीगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राशि वितरण की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 395 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष नहीं ले पाएंगे एक रुपए का भी फैसला! पार्षदों से चुने गए एक का वित्तीय अधिकार शून्य घोषित-दूसरे के अध्यक्षीय कार्यकाल पर रोक; तीसरे को नोटिस

इसके साथ मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने घाटीगांव पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करें। साथ ही व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे महिलाओं समेत अन्य नागरिक सुविधाजनक तरीके से निर्धारित स्थल पर पहुंच सकें। वहीं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: SIR का काम पूरा-सियासत जारी: मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे दिग्विजय, गड़बड़ी का सबूत देकर लगाए ये गंभीर आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m