जबलपुर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिला कल्याण, नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार 4000 रुपये का एचपीवी टीका मुफ्त में लगवा रही है। वहीं सीएम ने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में बेटियां नाम कमा रही है।
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आडिटोरियम सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का आगे का जीवन कष्टदायक हो जाता है। यदि 14 वर्ष की आयु तक और 15वें वर्ष से पहले टीकाकरण हो जाए तो उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से लगभग 4 हजार रुपये का एचपीवी टीका इस अभियान में निःशुल्क लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: लाडली बहनों हो जाओ तैयार! इस दिन खाते में आएगी 34वीं किस्त, ग्वालियर से सीएम डॉ मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500-1500 रुपये
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की संभावनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान है। हमारी सरकार राज्य में शासकीय नौकरियों और स्थानीय निकाय चुनावों में बहन-बेटियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला है। लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया है।
ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क से फिर आई खुशखबरी: चीता ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

