कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य कर दिया है। हाईकोर्ट बेंच के जस्टिस अहलूवालिया ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है। जिसके बाद रामनिवास रावत दोबारा विधायक घोषित किए गए हैं।
SIR का काम पूरा-सियासत जारी: मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे दिग्विजय, गड़बड़ी का सबूत देकर लगाए ये गंभीर आरोप
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित
दरअसल, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई करते हुए आरोप में सत्यता पाई और मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। बीजेपी के प्रत्याशी रामनिवास रावत को दूसरे नंबर पर रहने पर विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया गया।
चुनाव में जानकारी छुपाना इनकी आदत है- पूर्व गृह मंत्री
हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा, ‘चुनाव में जानकारी छुपाना इनकी आदत है। कोर्ट का निर्णय है, सबको स्वीकार करना चाहिए। कोर्ट ने देखा होगा कि जानकारी छुपाई गई है, इसलिए यह निर्णय लिया है। जब नियम है कि आपको इलेक्शन में प्रॉपर जानकारी देनी है तो देनी ही चाहिए। कोर्ट का निर्णय स्वीकार है।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

