कुंदन कुमार, पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को और ज्यादा शसक्त करने के लिए आज मंगलवार (10 मार्च) को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अधिकारी और कई विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रोफेसर प्रिंसिपल मौजूद रहें।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय 3 के तहत बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा में कैसे बेहतर किया जाए, उस पर काम किया जा रहा है और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए हम लोग विचार विमर्श कर रहे हैं। इसमें नए तरीके से पढ़ाई फ्री क्वालिटी ऑफ़ एजुकेशन करने के लिए क्या-क्या जरूरत होगी? कैसे हमारे बिहार के युवा छात्र बाहर न जाए बिहार में ही उन्हें सभी तरह की पढ़ाई करने की सुविधा मिले? इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि, बिहार सरकार चाहती है कि बिहार के सभी विश्वविद्यालय में समय पर सेमेस्टर को पूरा करवाया जाए। व्यवस्था अच्छी हो, इसको लेकर हम लोग काम कर रहे हैं। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, जो कुछ जरूरी होगा बिहार सरकार उसको करेगी। इसी को लेकर आज सेमीनार का आयोजन किया गया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि, सभी विश्वविद्यालय के कुलपति को भी बुलाकर हम लोगों ने अद्यतन जानकारी ली है और जो कमी विश्वविद्यालयों में है, उसे पूरा करने का काम बिहार सरकार करेगी।
ये भी पढ़ें- ‘किसी भ्रम में न रहे CO’, हड़ताल पर गए कर्मचारियों को विजय सिन्हा ने दी चेतावनी, बोले- मुक्ति मिलना संभव नहीं…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

