एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) के घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ है. 10 मार्च यानी मंगलवार को लिन लैशराम (Lin Laishram) ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने अपनी नन्ही बेटी की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पिता बनने के बाद एक्टर खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं.

दादा की गोद में नजर आईं नन्ही परी
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी नवजात बेटी उनके पिता के गोद में नजर आ रही हैं. एक्टर ने अपने पोस्ट में दो फोटो शेयर किया है. दूसरी फोटो में एक्टर की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘दादाजी और पोती को जन्मदिन की बहुत बधाई.’
दरअसल, 10 मार्च को ही रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के पिता का जन्मदिन होता है और इसी दिन उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने अपनी बेटी को जन्म दिया है. अपने पोस्ट में पत्नी को शुक्रिया कहते हुए एक्टर ने लिखा- ‘आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपका और मेरा रिश्ता गहरा हो गया है, पापा. सबसे जरूरी बात, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद. यह बच्ची हमारी जिंदगी है, जिंदगी भर का प्यार है.’
शादी के दो साल बाद माता-पिता बने लिन और रणदीप
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने साल 2023 में शादी किया था. शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बना है. कपल को पैरेंट्स बनने पर फैंस और करीबी लोगों बधाई दे रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

