परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो महिलाएं पहुंची और कान के टॉप्स दिखाने की बात कह कर दोनों महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख रुपए की कीमत के सोने के टॉप्स चुरा लिए l यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है l व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है l

जानकारी के मुताबिक बैराड़ कस्बे के मोहना रोड पर मां अंबे ज्वेलर्स के संचालक महावीर प्रसाद गुप्ता अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी दोपहर में करीब 12 से 1:00 बजे के बीच में दो महिलाएं आई उनके साथ में एक बच्चा भी था l दोनों महिलाएं सास बहू बता रही थी। इसके बाद उन्होंने ज्वेलर्स से कान के टॉप्स दिखाने की बात कही। जिस पर महावीर प्रसाद गुप्ता ने उन्हें सोने के टॉप्स दिखाएं l 

कुछ देर बाद महिलाएं पैसा लाने की बात कह कर वहां से चली गई l जब महावीर प्रसाद गुप्ता ने सामान का मिलान किया तो दो जोड़ी कान के टॉप्स गायब थे l जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमें महिलाएं टॉप्स चुराते दिखी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई l 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m