अमृतसर। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में रसोई गैस की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने केंद्र सरकार से विशेष गुहार लगाई है। SGPC ने मांग की है कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में संचालित ‘गुरु रामदास लंगर’ के लिए कमर्शियल एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी जाए।

SGPC प्रबंधन ने जानकारी दी कि श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से आने वाले लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे अटूट लंगर की सेवा चलती है। इसके लिए लंगर घर में बड़ी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है। आंकड़ों के अनुसार, लंगर हॉल में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खपत होती है, साथ ही पाइपलाइन के जरिए भी गैस की आपूर्ति की जाती है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अभी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी या संकट से बचने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अभी से पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है।
पंजाब में भी गहराया संकट, शादियों पर असर
मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में चल रहे युद्ध का असर पंजाब में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है और अधिकांश एजेंसियों के पास केवल दो से तीन दिनों का ही स्टॉक बचा है।
- CG News : खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, कोर्ट ने आरोपी पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
- ‘मेरा ऐसा हिंदू होना अपराध…’, हरीश रावत ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस आधार को बनाकर आप मेरा विरोध करते हैं, उससे आप उत्तराखंड को कमजोर कर रहे
- रील के चक्कर में लापरवाही की हद! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी ने टंकी पर बैठकर दौड़ाई बुलेट, युवती को आगे बैठाकर किया खतरनाक स्टंट
- Bihar Crime: वैशाली में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, दिसंबर में हुई थी शादी
- LPG Gas Crisis: ग्रामीण इलाकों में 45 दिन में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, गैस संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

