अमृतसर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार दोपहर पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे। कथित शराब घोटाले के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद केजरीवाल का यह पहला पंजाब दौरा है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दोनों नेताओं के परिवार भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।
“सच्चाई की जीत हुई”- मुख्यमंत्री भगवंत मान
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे और अरविंद केजरीवाल अपने परिवारों के साथ परमात्मा का आशीर्वाद लेने आए हैं। दिल्ली की अदालत द्वारा दिए गए हालिया फैसले पर खुशी जताते हुए मान ने कहा कि पार्टी नेताओं पर लगाए गए सभी आरोप गलत साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अदालत ने माना है कि इस मामले में कोई ठोस केस बनता ही नहीं है। उन्होंने कहा, “हम यह नहीं कह रहे कि हम सिर्फ बरी हुए हैं, बल्कि सच तो यह है कि मुकदमा शुरू ही नहीं हो पाया क्योंकि ट्रायल चलाने योग्य कोई आधार ही नहीं था।” मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार को सेवा करते हुए चार साल बीत चुके हैं। हाल ही में पेश किया गया बजट भी जनहित और राज्य की प्रगति को समर्पित है।

“सम्मान वापस मिला”- अरविंद केजरीवाल
इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी रिहाई और आरोपों के खारिज होने को ईश्वरीय कृपा बताया। केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है क्योंकि केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। यह सब वाहेगुरु की कृपा के बिना संभव नहीं था। मैं पहले भी कई बार यहां आया हूं, लेकिन आज जब हमें अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिल गया है और हम सभी आरोपों से मुक्त हो चुके हैं, तो हम सपरिवार यहां शुक्राना करने आए हैं।
- 757 किलो गांजा और हजारों नशीली दवा को पुलिस ने किया नष्ट, देखें VIDEO…
- CG News : भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़
- Bihar Top News 12 march 2026: सिलेंडर की किल्लत जारी, एडमिट कार्ड पर जानवर की फोटो, एनकाउंटर में अपराधी घायल, अफसर के यहां छापा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में फर्जीवाड़ा, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग पर विवाद: कांग्रेस नेता ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा– खेल को धर्म से जोड़ना संविधान के खिलाफ
- उपभोक्ताओं से अपील : जरुरत के हिसाब से ही बुक करें सिलेंडर, प्रशासन के पास पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें
