शाहजहांपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी. घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. घटना में 12 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- सिलेंडर सार्टेज पर सियासतः केशव मौर्य को अखिलेश यादव की देशभक्ति पर संदेह, डिप्टी CM ने सपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि घटना मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त घटी, जब एक बस हरिद्वार से 50 यात्रियों को लेकर अयोध्या जा रही थी. इसी दौरान बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई. घटना इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- खाने के लिए खूनी खेलः सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर बेटे ने सुलाई मौत की नींद, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी…

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 12 घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- ‘बीजेपी पार्टी नहीं, गैंग है’, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत पर दे डाला बड़ा बयान