झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। चरवाहों की सूचना पर मुडाबेड़िया आश्रम से कुछ सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक व्यक्ति और 2 नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए। शव संदिग्ध स्थिति में थे और सड़ी-गली हालत में पाए गए। झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के जामताड़ा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक कुएं से तीन शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरबानी गांव के रहने वाले लोगों के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक करीब 4 साल की बच्ची, एक 13-14 साल का नाबालिग और एक करीब 35-40 साल का पुरुष शामिल है. बताया जा रहा है कि तीनों करीब दस दिन पहले घर से दतवन (पेड़ की टहनी) तोड़ने के लिए निकले थे. इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई.
परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी गई तो वो मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड मिला। कार्ड में मृतक व्यक्ति का पता मुरगाथल, राजनगर, जिला वीरभूम, पश्चिम बंगाल अंकित है। पुलिस फिलहाल हत्या के एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।
बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कुएं से तीन शव बरामद हुए हैं, जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
घटना की सूचना पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना पुलिस को भी दे दी गई है, ताकि शवों की शिनाख्त कराई जा सके। पुलिस के अनुसार तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

