लखनऊ. राजस्थान के जालोर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बच्चे की इच्छा पूरी की. बच्चे ने सीएम के साथ सेल्फी लेने की इच्छा व्यक्त की थी. जैसे ही ये बात सीएम को पता चली तो उन्होंने बच्चे को दर्शक दीर्घा से अपने पास बुलाया और बच्चे के साथ सेल्फी ली. जिसके बाद बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई.
दरअसल, सीएम श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजत एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां के ही एक छात्र ने सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की थी. जिसके बाद सीएम इस इच्छा को पूरा भी किया. श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित नवीन भवन के अवलोकन कार्यक्रम में सीएम की इस सादगी ने लोगों का मन मोह लिया. बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम कणिया गिरि है. वे मंच के नीचे खड़ा होकर मुख्यमंत्री के फ्रेम में बार-बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था.
इसे भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी : मां भगवती कालिका जी के किए दर्शन, जौहर श्रद्धांजलि समारोह में हुए शामिल, कहा- महारानी पद्मिनी का जौहर नारी गरिमा का प्रतीक
बता दें कि मुख्यमंत्री इससे पहले चित्तौड़गढ़ के दुर्ग भी गए. यहां उन्होंने मां कालिका माता जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. साथ ही देश और उत्तरप्रदेश के लिए के सुख-समृद्धि की कामाना की. इसके बाद वे जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है. उन्होंने जौहर का जिक्र करते हुए कहा कि ‘जौहर’ नारी गरिमा, नारी गौरव का श्रेष्ठतम उदाहरण था.
इतिहास कैसे बनाया जाता है चित्तौड़गढ़ उसका प्रतीक है- योगी
योगी ने कहा कि भारत के अंदर उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम सर्वत्र महाराणा प्रताप के बारे में, महाराणा सांगा, महारानी पद्ममिनी, महाराणा कुंबा और बप्पा रावल से प्रारंभ हुई इस परंपरा को हर भारतीय नमन करता है. राष्ट्र के प्रति जो भी योगदान देता है वो लंबे समय तक स्मरण रहता है. हम आज इतिहास को स्मरण नहीं कर रहे हैं बल्कि इतिहास बनाने वाली धरती का साक्षात्कार कर रहे हैं. इतिहास कैसे बनाया जाता है, त्याग और बलिदान की परिपार्टी क्या होती है, ये चित्तौड़गढ़ का दुर्ग उसका प्रतीक है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

