UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप के साथ अब प्रदेश में काले बादल छाने की संभावना है. रविवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. प्रदेश में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है. गर्मी बढ़ने की वजह से लोग अब घरों से बाहर निकलने में कतराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, सोमवार को 40 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें- खाने के लिए खूनी खेलः सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर बेटे ने सुलाई मौत की नींद, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी…
मौसम जानकारों के मुताबिक, 16 मार्च यानी आज को प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. इतना ही कुछ जगहों पर ओले और व्रजपात को लेकर भी अलर्ट किया गया है. हालांकि, बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- सिलेंडर सार्टेज पर सियासतः केशव मौर्य को अखिलेश यादव की देशभक्ति पर संदेह, डिप्टी CM ने सपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 16 मार्च को बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पीलीभीत, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, गोंडा, बाराबंकी, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और आस पास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने के आसार हैंं
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

