मुरादाबाद. जिले में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी. घटना में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को इलाज के लिए भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में बलात्कारी का सम्मान! सजा नहीं मौज काट रहा रेपिस्ट आसाराम, बाबा विश्वनाथ मंदिर में मिला VIP प्रोटोकॉल, ऐसे आएगा ‘रामराज’?
बता दें कि घटना लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक कार में सवार होकर 5 लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा. टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें- ये सब मिलकर वोट… चुनाव आयोग, भाजपा और प्रशासन पर अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
उसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टर ने जांच कर 3 को मृत घोषित कर दिया. वहीं 2 को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया. इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया. एक का अभी इलाज जारी है. मृतकों की पहचान दयाल रावत, अनिल नेगी, सुंदर सैनी, भुवन भंडारी के रूप में हुई है. ट्रैक्टर चालक फरार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

