परवेज खान, शिवपुरी। शासकीय शिक्षक का पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर हुए निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के बाद अब यूजीसी एक्ट का विरोध कर रहे हाईकोर्ट वकील और सवर्ण वर्ग संगठन नेता अनिल मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- ‘मैं बोलता हूं मोदी मुर्दाबाद, दम हो तो अब मेरे खिलाफ कार्रवाई करके दिखाओ।’
यह भी पढ़ें: ‘मोनालिसा सेफ नहीं है’, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जताई अनहोनी की आशंका, SC वकील नाजिया इलाही बोलीं- लव जिहाद को लेकर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
उन्होंने कहा, ‘अभिव्यक्ति की आजादी और बोलने का अधिकार सभी को है। शासकीय शिक्षक साकेत पुरोहित पर की गई कारवाई पूरी तरह गलत है। अगर हम बोलने से ही अक्षम हो जाएंगे तो शायद ही कभी कोई गलत के खिलाफ बोल पाएगा। मैं अनिल मिश्रा बोलता हूं नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, सभी नारे लगाओ, दम हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करके दिखाओ।’
यह भी पढ़ें: शिक्षक को पीएम की मिमिक्री करना पड़ा भारीः विधायक की शिकायत पर DEO ने किया सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, अनिल मिश्रा यूजीसी एक्ट विरोध में ज्ञापन कार्यक्रम के तहत शिवपुरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सवर्ण वर्ग चुनाव में अब भाजपा को वोट नहीं देगा बल्कि अप्रैल तक सवर्ण वर्ग के लिए नया विकल्प तैयार किया जा रहा है।’
यह भी पढ़ें: ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार
माना जा रहा है कि अनिल मिश्रा जल्द राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं, जिसका इशारा वह आज शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में करते दिखे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

