गाजियाबाद. वैसे तो योगी सरकार बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे करती है और खुद ही अपनी पीठ थपथपाती है, लेकिन ये दावे कागजों और बयान तक ही सही और सटिक बैठते हैं, क्योंकि जमीनी स्तर पर इन दावों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. अगर इन दावों में जरा भी सच्चाई होती तो यूपी में बेटियों के खिलाफ हो रहे क्राइम ग्राफ में कमी आती. यूपी में हर रोज कई बेटियों के साथ अत्याचार के मामले सामने आते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. जहां पड़ोसी ने 4 साल की मासूम का अपहरण कर रेप किया. इतना ही नहीं रेप के बाद बच्ची की हत्या भी कर दी, जिससे प्रदेश के कानून व्यवस्था और झूठे दावों की पोल खुलती नजर आ रही है.

इसे भी पढ़ें- न कानून का खौफ, न कानून के रखवालों का! घर में घुसकर युवक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगी हैवानियत की वारदात

बता दें कि पूरा मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है. जहां एक 4 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला गौरव पहुंचा औऱ बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपहरण कर ले गया. उसके बाद उसने बच्ची के साथ रेप किया. इतना ही नहीं उसके बाद बच्ची की हत्या कर मौके से फरार हो गया. वहीं बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बिकाऊ’ सिस्टम! विधायक के रिश्तेदार ने जमीन कब्जा किया तो नहीं हो रही कार्रवाई, न्याय के ठोकरें खा रहा परिवार, जीरो टॉलरेंस सिर्फ ‘जुमला’ है?

उसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर बच्ची के गायब होने की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी. इस बीच पुलिस को फोन कर किसी ने एक बच्ची की लाश मिलने की जानकारी दी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गायब बच्ची के परिजनों को पहचान करने के लिए बुलाया. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में किया. इस दौरान बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी पर शक जताया. जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.