उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। रमजान का पाक महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मुस्लिम समाज के लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शहर के प्रमुख ईदगाह गौशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज के लिए नगर निगम के द्वारा तैयारियां जोरों पर है।

25 फरवरी से हो रही है सफाई

बता दें कि गौशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह जहां हजारों की संख्या में सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का नमाज अदा करते हैं। विगत 25 फरवरी से ही नगर निगम के द्वारा उसकी साफ-सफाई कराई जा रही है। नगर निगम के वार्ड निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि, विगत 25 फरवरी से सफाई करा रहे हैं, जो 18 या 19 मार्च को कंप्लीट हो जाएगा।

50 हजार लोग एक साथ अदा करेंगे नमाज

इस ईदगाह में लगभग 50 हजार सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नमाज अदा करते हैं। इस ईदगाह को सुन्नी मुस्लिम समुदाय का प्रमुख ईदगाह माना जाता है। ईदगाह भर जाने के बाद काफी संख्या में लोग मुख्य सड़क पर भी नमाज अदा करते हुए नजर आते हैं। वहीं, सिया मुलिस्म समुदाय की संख्या काफी कम है। वे लोग ईद कि दिन मस्जिद में ही नामाज अदा करते हैं।

जाने किस दिन मनेगी ईद?

रमजान अब खत्म होने की कगार पर है और लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी ईद की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-फितर शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है, इसलिए सबकी नजरें अब चांद पर टिकी हैं।

सबसे पहले सऊदी अरब में चांद देखा जाता है, उसी के आधार पर बाकी देशों में ईद की तारीख तय होती है। अगर सऊदी अरब में 19 मार्च की शाम चांद नजर आता है, तो वहां 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। वहीं भारत में आमतौर पर एक दिन बाद यानी 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। फिलहाल सब लोग चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही ईद की सही तारीख साफ हो पाएगी।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में होली के दिन गोलीबारी करने वाला मुख्य आरोपी जीतन राय गिरफ्तार, मुथूट गोल्ड लूटकांड को भी दिया था अंजाम