हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में कोर्ट रूम में एडीजे के सिर पर अचानक फैन सीलिंग गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में एडीजे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि जिला कोर्ट रूम का खस्ताहाल है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण

इंदौर मेट्रो का दूसरे दिन भी परीक्षण हुआ। कमिश्नर ऑफ मेट्रो सेफ्टी और उनकी टीम ने स्टेशनों का निरीक्षण किया। टीम ने सुपर कॉरिडोर स्टेशन से मेघदूत गार्डन तक स्टेशनों का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का करीब 8 घंटे तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान इमरजेंसी स्टॉप प्लंजर से आपात स्थिति में ट्रेन को रोककर देखा गया। निरीक्षण के चलते मेट्रो के 6 किलोमीटर के संचालन को बंद किया गया था। अंतिम निरीक्षण सफल रहा तो 17 किलोमीटर तक शहरवासियों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

परीक्षा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में बैठक

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। लेकिन इस मीटिंग में 139 कॉलेज नहीं पहुंचे। जिन्हें कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघाई ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में परीक्षा की अहम बैठक में नहीं शामिल होने को गंभीर लापरवाही बताया है। आपको बता दें कि परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक बुलाई गई थी।

कपड़ा शोरूम में चोरी

इंदौर के द्वारकापुरी थाना अंतर्गत गुमास्ता नगर में जी सच्चानंद कपड़ा शोरूम से चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शातिर चोर शटर तोड़कर शोरूम में घुसे। महंगे कपड़े और एक लाख नगद लेकर फरार हो गया। यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m