UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप की वजह से भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, बीते 2 दिनों से कई जिलों में झोकेदार हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. गर्मी बढ़ने की वजह से लोग अब घरों से बाहर निकलने में कतराते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि, आने वाले 3 दिनों में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं. ऐसे में बारिश होने के आसार हैं. यानी 19 मार्च से प्रदेश के कई जिलों बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?
मौसम जानकारों के मुताबिक, 18 मार्च यानी आज को मौसम सामान्य रहेगा. ऐसे में तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. जिसकी वजह से 2 दिन हल्की गर्मी महसूस होगी. हालांकि, लोगों को 2 दिन बाद फिर से गर्मी से राहत मिलेगी. 19 से 21 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 22 मार्च से मौसम सामान्य हो जाएगा. यानी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर से तपिश का एहसास होगा.
इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, सहारनपुर, मैनपुरी, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान होने के आसार हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

