हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भीषण आग की चपेट में आने से एक परिवार काल की गाल में समा गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घर के अंदर मौजूद 7 लोगों जिंदा जल गए। अब तक मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत 7 लोगों के शव बरामद हुए है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे और रातभर मोर्चा संभाला। इंदौर कलेक्टर समेत आला अधिकारी स्थिति संभालने में जुटे हुए हैं।
वहीं बुधवार की सुबह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव घटनास्थल पर पहुंचा। जहां मंत्री कैलाश ने इस मामले में SOP बनाने की बात कही। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पुनः ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। विशेषज्ञों की टीम बनाकर EV कर के मल्टीपल चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए राय ली जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

