शब्बीर अहमद, भोपाल। पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर्स में नवाचारों को लेकर चर्चा में आए एडीजी राजा बाबू सिंह को जान का खतरा है। दरअसल, एडीजी राजा बाबू सिंह के बंगले के सामने बदमाशों ने डंडा लहराया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने है। एडीजी को शक है कि ट्रेनिंग सेंटर में नए नवाचारों से कुछ लोग नाराज है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर समेत डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
पीएचक्यू प्रशिक्षण शाखा के एडीजी के बंगले के बाहर 17 मार्च की सुबह दो अज्ञात युवक पहुंचे थे। कार से एक युवक डंडा लेकर उतरा और ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को गाली देने लगा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि राजा बाबू नए आरक्षकों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रामचरित्र मानस और गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के बाद सुर्खियों में आए थे।
ये भी पढ़ें: MP में 7 लोग जिंदा जले: आग की चपेट में आया पूरा परिवार, वीडियो आया सामने

एडीजी राजा बाबू सिंह को शंका है कि ट्रेनिंग सेंटर में नए नवाचारों से कुछ लोग नाराज है। उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर समेत डीजीपी से शिकायत की है। पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। युवक कौन है, कहां के रहने वाले है, उनका उद्देश्य क्या था ? इन तमाम सवालों के जवाब से पर्दा उठना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
कौन है राजा बाबू सिंह ?
राजा बाबू सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजा बाबू का जन्म 11 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पचनेही कस्बे में हुआ। उन्होंने एमए तक पढ़ाई की है। साल 1993 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और 6 सितंबर 1994 को उनकी आईपीएस (IPS) में नियुक्ति हुई। राजा बाबू हाल ही में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) से डेपुटेशन पूरा कर मध्य प्रदेश वापस लौटकर ADG (ट्रेनिंग) बने हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

