न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर में खंडहर मकान में दो दिन पहले मिले युवती के क्षत-विक्षत शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मृतिका का मोबाइल भी बरामद कर दिया है।
घटना जैतहरी की है जहां 15 मार्च को ग्राम गुंवारी स्थित एक पुराने खंडहर मकान से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो एक अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। लाश की हालत इतनी खराब थी कि हाथ-पैर के पंजे तक स्पष्ट नहीं थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: ‘KBC’ में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! बाढ़ राहत घोटाले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
जांच के दौरान मौके से मिले पर्स, जूते और कपड़ों के आधार पर तथा पूर्व में दर्ज गुमशुदगी से मिलान करने पर शव की पहचान काजल पुरी (24) निवासी लपटा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों को मौत का कारण बताया गया। परिजनों ने बताया कि काजल का प्रेम संबंध जैतहरी निवासी रवि उर्फ ठाकुर साहब (चन्द्रभान राठौर) से था, जो उससे शादी करने से इंकार कर रहा था।
इसी आधार पर पुलिस ने साइबर तकनीक से कॉल डिटेल खंगालते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने बदनामी और शादी के दबाव से बचने के लिए 17 फरवरी को काजल को मिलने के बहाने गुंवारी के सुनसान खंडहर मकान में ले गया। जहां पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: भोपाल में बड़ा बैंक घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से 33 लाख का लोन, पहले से नीलाम हो चुकी संपत्ति दोबारा गिरवी दिखाई; ईओडब्ल्यू ने किया 6 आरोपियों पर केस दर्ज
बाद में उसने सबूत छुपाने के लिए मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी और मोबाइल दुकान में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले की आगे जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

