विधानसभा चुनाव 2027 के पहले हर पार्टी अपने-अपने दांव फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. इन सभी के बीच में शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अगर 2027 में अकाली दल की सरकार बनी तो दो नए जिले बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जगराओ और खन्ना को अलग-अलग जिले बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि सुखबीर बादल ने अपना यह वादा फिर से लोगों को याद दिलाया है. कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान यह ऐलान किया था और आज जगराओ में ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान दोहराया. इसके साथ ही उन्होंने हर जिले के लिए घोषित कॉलेजों के तहत जगराओ में भी मेडिकल, वेटेरिनरी और स्किल कॉलेज खोलने की बात भी की थी.

इस मौके पर उन्होंने इशारों-इशारों में पूर्व MLA एसआर कलेर को भी कैंडिडेट बताया और कहा कि वह 25 से 30 हजार वोटों से जीतेंगे.इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव क्षेत्र के लोगों को पंजाब के लिए अपना विजन भी बताया.इसमें मुख्य बातें किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देना, युवाओं को ज़्यादा शिक्षा और रोजगार के मौके देना, कबड्डी वर्ल्ड कप और दूसरे स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन आयोजित करना और बुढ़ापा पेंशन बढ़ाना हैं. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा.
- हुड्डा का भाजपा पर तीखा हमला: महिला आरक्षण में देरी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
- भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज, “जनता ने सारी पार्टियों को स्कैन कर पहचाना, काम करने वाली पार्टी केवल भाजपा”
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सरोज उईके को मिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा
- अब पक्षी और वन्यजीव नहीं बनेंगे उड़ान में खतरा, इंदौर एयरपोर्ट पर लगेगा अल्ट्रासोनिक सिस्टम
- गोरखपुर दौरे पर CM योगी, बाबा गोरक्षनाथ जी का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा अर्चना
