कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा बजार के पास सवारी भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया.
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बरादुवरीया कटघरा कुछ लोग ऑटो में बैठाकर दीदारगंज जा रहे थे. इसी दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोयरी डीहा बाजार के पास एक बच्चे को बचाने के चक्कर में चालक ऑटो के अनंत्रित हो जाने पर गड्ढे में लेकर पलट गया, जिसके चलते सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की छीनी सांसें, जानिए फिर ‘कातिल’ तक कैसे पहुंचे कानून के रखवाले…
वहीं स्थानी लोगों और पुलिस के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद बैद्यनाथ गुप्ता और गुलाबचंद को मृत घोषित कर दिय. वहीं घायल तीन लोगों का उपचार अभी चल रहा है. पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

