अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (JGFPPL) के संचालक किशन मोदी की 20.59 करोड़ की सपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच किया है। ईडी ने कड़ी करवाई करते हुए मिल्क मैजिक ब्रांड से जुड़े मामले में 11 अचल संपत्तियां अटैक किया है।
न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
दरअसल इस मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी को मुख्य रूप से आरोपी बनाया गया है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को ईडी में किशन मोदी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने 18 मार्च तक रिमांड पर रखने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्होंने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह था मामला
किशन मोदी को मिल्क फैट को पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों से मिलाकर मिलावट वाले डेयरी उत्पादों के निर्माण और निर्यात से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। “मिल्क मैजिक” ब्रांड के तहत काम करने वाली इस कंपनी पर फर्जी प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट का उपयोग करके बहराइन, हांगकांग, सिंगापुर, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में घटिया दुग्ध उत्पादों का निर्यात करने का आरोप है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

