हेमंत शर्मा, इंदौर। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 12 मार्च को न्यू लोहा मंडी इलाके में छापा मारकर अवैध गैस गोदाम पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई की असली रफ्तार 6 दिन बाद दिखी जब 18 मार्च को मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। हैरानी की बात यह है कि छापे के दिन से ही फरार आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आया है।
24 व्यावसायिक और 42 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सुबह तड़के कार्रवाई करते हुए हरिओम गुप्ता के गोदाम पर दबिश दी थी। छापे के दौरान मौके से 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 66 सिलेंडर बरामद हुए। जांच में साफ हुआ कि घरेलू सिलेंडरों का अवैध तरीके से कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था और मौके पर ही गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था, जो सीधे तौर पर बड़ा सुरक्षा खतरा भी था। छापेमारी के दौरान टीम को वहां तीन इलेक्ट्रिक मोटर, दो तौल कांटे और सिलेंडरों की ढुलाई में इस्तेमाल हो रही बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।
रिफिलिंग का अवैध कारोबार
अधिकारियों के मुताबिक इस गोदाम से लंबे समय से गैस की सप्लाई और रिफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा था।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि छापा पड़ते ही आरोपी हरिओम गुप्ता मौके से फरार हो गया और विभाग उसे पकड़ नहीं सका। गोदाम को उसी दिन सील कर दिया गया था, लेकिन कानूनी कार्रवाई में 6 दिन लग गए। अब 18 मार्च को खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और आरोपी की तलाश शुरू की गई है।
बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक मिला स्टे,
छापे के बाद आरोपी फरार कैसे हो गया
सूत्रों का कहना है कि बिना नेटवर्क के इतने बड़े स्तर पर घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी संभव नहीं है, इसलिए पुलिस अब इस मामले में सप्लाई चैन और जुड़े लोगों की भी जांच कर सकती है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का दुरुपयोग, अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सवाल यह भी है कि छापे के बाद आरोपी फरार कैसे हो गया और अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

