बुलंदशहर. यूपी में नीले का ड्रम का खौफ अब मानों हर मर्द के दिल में बैठ गया है. यही वजह है कि प्यार में पड़ी बीवी को डर के मारे पति ने छोड़ दिया. डर ऐसा कि पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. उसके बाद दोनों को एक साथ रहने के लिए भेज दिया, जिसकी लोगों के बीच खूब चर्चा है. हालांकि, इस मामले से पहले भी इस तरीके के कई मामले सामने आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में ‘विकास’ की दुर्दशा! बनने से पहले ही ढ़ह गया रेलवे ओवरब्रिज, चपेट में आने से कई मजदूर घायल, किसको कितना कमीशन मिला?

बता दें कि पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है. जहां रहने वाले राजकुमार की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद राजकुमार की पत्नी की सोशल मीडिया पर किसी युवक से दोस्ती हुई और फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया. इन सबके बीच राजकुमार ने बीवी के फोन में उसकी और उसके प्रेमी की अश्लील तस्वीरें देख ली. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बात अलग होने तक जा पहुंची.

इसे भी पढ़ें- ‘गंगा माई नहीं रही, कमाई हो गई’, बिरयानी पार्टी को लेकर मचा बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जो कहा…

वहीं विवाद की स्थिति के बीच राजकुमार ने बीवी के फोन में अपनी एक फोटो देखी, जिसमें- नीला ड्रम और सीमेंट लिखा हुआ था. फोटो देखकर राजकुमार के होश उड़ गए. दोनों जब अलग होने के लिए मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के पहुंचे तो पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की. इस दौरान पति ने डर के मारे बीवी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी और सभी के सामने दोनों की शादी करा दी. राजकुमार के इस फैसले से वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.