सरकारी वकीलों की नियुक्ति मामले में मांगा जवाब

कुमार इंदर, जबलपुर। सरकारी वकीलों की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने जवाब पेश करने अंतिम मोहलत दी है। कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय और शासन से जवाब मांगा गया है। इसके पहले हुई सुनवाई में भी HC दो बार जवाब मांग चुका है। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेश सोनी की याचिका में आरोप है कि नियम विरुद्ध तरीके से अपात्र लोगों को सरकारी वकील बना दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से मनमानी और पक्षपात पूर्ण है।

नियम के मुताबिक, सरकारी वकील के लिए 10 साल की प्रैक्टिस होना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता का कहना है कि नियुक्त हुए कई वकीलों की 10 साल की प्रैक्टिस नहीं है। पूर्व में जारी नोटिस की तामील नहीं कराए गए। महाधिवक्ता कार्यालय और तमाम लॉ ऑफिसर ने नोटिस नहीं लिया था। हाईकोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड में लिया था। आपको बता दें कि महाधिवक्ता कार्यालय में कुल 157 सरकारी लॉ ऑफिसर की नियुक्ति हुई थी।

आयुध निर्माणी फैक्ट्री में नौकरी के नाम पर 10 युवकों से ठगी

आयुध निर्माणी फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर 10 युवकों को शिकार बनाया गया। तीन आरोपियों प्रदीप कश्यप, युवराज पटेल और अजीत सोनी ने हर उम्मीदवार से तीन-तीन लाख रुपये वसूले। कुल करीब 30 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। रकम लेने के बाद आरोपियों ने सभी को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। फैक्ट्री पहुंचने पर नियुक्ति पत्र लेकर खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़ितों ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूदखोर के साथ मिलकर ‘पत्नी’ को ही बना डाला शिकार!

शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक पति ने सूदखोर के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को शिकार बना लिया। दरअसल, सूदखोर ने महिला के करीब 50 लाख रुपए के जेवर हड़प लिये। इस साजिश में ठगी का शिकार हुई महिला का पति ही शामिल था। बताया गया कि जरूरत पड़ने पर महिला ने 32 तोला सोना सूदखोर के पास गिरवी रखा था। आरोप है कि पति और सूदखोर ने मिलकर जेवर हड़प लिए। जेवर लेने पहुंची महिला को मामला सामने आने पर बड़ा झटका लगा। महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और पाटन पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार पिस्टल और आठ कारतूस बरामद हुआ है। तीन मोबाइल और कार भी जब्त की गई है। बताया गया कि आरोपी दमोह से हथियार लेकर जबलपुर पहुंचे थे। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाल-बाल बची ई रिक्शा में सवार सवारी

हनुमानताल थाना अंतर्गत इलाके में बड़ा हादसा टल गया। जहां एक ई रिक्शा, सवारी समेत हनुमानताल में जा घुसा। गाड़ी में बैठी सवारी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी पलटने के बाद सवारी भी निकलकर चल दी। बताया गया कि ई रिक्शा अचानक चलते चलते रोड से उतरकर तालाब में जा घुसा। रिक्शा चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे ई रिक्शा बाहर निकाला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m