UP Weather Today: यूपी में एकाएक मौसम ने करवट ले ली है. तीखी धूप की बजाय प्रदेश कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं. शुक्रवार यानी आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव हुआ हैं. ऐसे में बारिश होने के आसार हैं. 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के साथ व्रजपात की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- भरी महफील में उतर गई इज्जत : महिला ने स्टेज पर खड़े भाजपा पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, देखते रह गए नेता और कार्यकर्ता, पैसे हड़पने का लगाया आरोप

मौसम जानकारों के मुताबिक, 20 मार्च यानी आज मौसम करवट ले सकता है. कई जिलों में बारिश के साथ  इन जिलों में 50-60 किमी की रफ़्तार से हवाएं भी चलने के आसार है. बारिश और हवा की वजह से लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है. 21 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 22 मार्च से मौसम सामान्य हो जाएगा. यानी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर से तपिश का एहसास होगा.

इसे भी पढ़ें- ‘मर्दों’ में ‘नीले ड्रम’ का खौफ! पति ने बीवी के फोन में देख ली खुद की तस्वीर, फिर डर के मारे प्रेमी से करा दी शादी, हैरान कर देगा पूरा मामला

इन जिलों में अलर्ट

एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, गोंडा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, हाथरस, मैनपुरी में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. वहीं लखनऊ, झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 50-60 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी.