New York City Mayor Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji Controversy: न्यूयॉर्क सिटी मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी (28) नए विवाद में घिर गई हैं। ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी के नस्लीय अपशब्द और आतंकी समर्थन वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘वॉशिंगटन फ्री बीकन’ की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, दुवाजी के पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसे पोस्ट मिले हैं जिनमें नस्लीय अपशब्दों का प्रयोग और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की प्रशंसा की गई है। इस पूरे मामले पर दुवाजी की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित अकाउंट्स को ममदानी की पत्नी दुवाजी से यूजरनेम, बायो डिटेल्स, तस्वीरों और फेस रिकग्निशन तकनीक के आधार पर जोड़ा गया है। एक 2013 के पोस्ट में कथित रूप से नस्लीय अपशब्द का इस्तेमाल किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये पोस्ट 2013 से 2017 के बीच के हैं, जब दुवाजी टीनेजर थी। साल 2013 के एक कथित ट्वीट में उन्होंने ‘N-Word’ (नस्लीय अपशब्द) का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, उनके टम्बलर (Tumblr) और एक्स (X) अकाउंट्स पर अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन’ के सदस्यों की तारीफ की गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने विमान अपहरणकर्ता लैला खालिद की तस्वीर साझा की थी, जिसे आतंकी समूहों में एक आदर्श माना जाता है। खालिद ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन’ से जुड़ी रही है, जिसे अमेरिका आतंकवादी संगठन मानता है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में दुवाजी पर 7 अक्टूबर के हमले से जुड़े कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक करने को लेकर भी आलोचना हुई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने उन पोस्ट्स से जुड़ाव दिखाया, जिनमें हमले को समर्थन या यौन हिंसा के आरोपों को “फर्जी” बताया गया था।
अमेरिका और इजरायल विरोधी बयान
इन पुराने पोस्ट्स में अमेरिकी सैनिकों की भी तीखी आलोचना की गई है। एक पोस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर “तीसरी दुनिया के नागरिकों के नरसंहार” का आरोप लगाया गया। वहीं, इजरायल के संदर्भ में एक पोस्ट में कहा गया कि “तेल अवीव का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अल-कायदा के उदय के लिए “श्वेत लोगों” को जिम्मेदार ठहराया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

