चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर गलती से अखंड ज्योत बुझ जाए तो क्या करें?

चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाना मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है

यह ज्योत घर में सकारात्मक ऊर्जा और माता के आशीर्वाद का प्रतीक मानी जाती है

आइए यहां जानें कि यदि अखंड ज्योति बुझ जाए तो आपको क्या करना चाहिए?

यदि आपकी जलाई हुई अखंड ज्योति अचानक से बुझ जाती है तो आपको सबसे पहले माता दुर्गा का स्मरण करना चाहिए

अखंड ज्योति किसी भी कारण से बुझ सकती है जैसे हवा चलना, ज्योति की बत्ती का छोटा होना

ज्योति को सही तरीके से ढककर न रखना, अखंड ज्योति में गलत बत्ती का इस्तेमाल करना

ज्योति यदि अचानक बुझ जाती है तो इसे किसी अनहोनी से जुड़ा हुआ नहीं समझना चाहिए। आपको कभी भी ऐसा होने पर डरना नहीं चाहिए

माता कभी अपने भक्तों को डराती नहीं हैं और उन्हें शक्ति प्रदान करती हैं

अखंड ज्योति बुझने पर माता से क्षमा प्रार्थना करते हुए यह बोलना चाहिए कि आपकी गलती की वजह से ये ज्योत ठीक से प्रज्वलित नहीं हो पाई है, माता आप ज्योत में पुनः विराजमान हो जाएं

ऐसा कहते हुए एक बार फिर से अखंड ज्योत जला देनी चाहिए