एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांस मूव के चलते युवाओं के फेवरेट एक्टर की लिस्ट में हमेशा शामिल रहते हैं. प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, पति- पत्नी और वो, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी दिखाने के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही इच्छाधारी नाग बने स्क्रीन पर जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं.

बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ (Naagzilla) की पहली झलक भी सामने आ गई है और इसे देख उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इच्छाधारी नाग का रोल निभाते नजर आएंगे.
फिल्म ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ (Naagzilla) यह एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जो फुकरे फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं. इसमें कार्तिक का किरदार प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद बताया जा रहा है.
बता दें कि ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ (Naagzilla) को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने 2026 कंटेंट इवेंट ‘इट स्टार्ट्स हियर’ में पेश किया. पहले यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 (Independence Day वीकेंड) है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

