Mukesh Bhakar Marriage: राजस्थान के लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी इन दिनों प्रदेश की राजनीति और गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है। 9 मार्च को जयपुर में हुई इस शादी ने तब विवाद का रूप ले लिया, जब यह बात सामने आई कि जाट समाज से आने वाले विधायक भाकर ने मीणा समाज में अंतरजातीय विवाह (Inter-caste Marriage) किया है।

निर्मल चौधरी के बयान से बवाल
दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब छात्र नेता निर्मल चौधरी ने शादी के दौरान एक बयान दिया। उन्होंने कहा, मैं माता-पिता का आज्ञाकारी पुत्र हूं और उनकी मर्जी से ही शादी करूंगा। इस एक लाइन ने देखते ही देखते सियासी पारा चढ़ा दिया। इसके बाद जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील और RLP प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
मील के घर पर हंगामा, पुलिस ने लिया एक्शन
विवाद उस समय और गहरा गया जब राजाराम मील ने यह कह दिया कि उच्च शिक्षा प्राप्त लोग अंतरजातीय विवाह कर सकते हैं। इस बयान पर बेनीवाल समर्थकों ने तीखी आपत्ति जताई। मामला इतना बढ़ गया कि 19 मार्च को कुछ युवा जयपुर में मील के आवास पर पहुंच गए और नारेबाजी के साथ अपशब्द भी कहे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवाओं को हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में राजाराम मील ने युवाओं को माफ कर दिया और शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
जानकारों की मानें तो यह सिर्फ एक शादी का मामला नहीं है, बल्कि जाट समाज के भीतर नेतृत्व और प्रभाव जमाने की एक बड़ी खींचतान है। राजाराम मील ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपील की है कि युवा गुमराह न हों और पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने बिना नाम लिए इशारा किया कि कुछ नेता अपने स्वार्थ के लिए युवाओं को भटका रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने राजस्थान के युवाओं को दो खेमों में बांट दिया है। एक पक्ष इसे निजी स्वतंत्रता और आधुनिकता से जोड़कर देख रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ बता रहा है। आने वाले दिनों में यह विवाद जाट बाहुल्य सीटों पर सियासी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Suspended : 8 पंचायत सचिव सस्पेंड, 1.19 करोड़ के अनियमित भुगतान पर कार्रवाई
- CG Crime News : मितानिन प्रेरक की हत्या का खुलासा, PM आवास की राशि के विवाद में आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम
- लोकायुक्त का छापा: आयुष कार्यालय की महिला कर्मचारी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, पैसे लेने पति को चौराहे पर किया खड़ा, टीम ने किया गिरफ्तार
- सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन, ‘अरण्य समागम’ का आयोजन
- VIDEO : कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सीढ़ी की मदद से निकाला बाहर
