चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सालों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी का साम्राज्य चला रहे थे।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बैंक खाते खुलवाता था और उनके आधार पर फर्जी कंपनियां (Shell Companies) तैयार करता था। इन फर्जी फर्मों के खातों में ऑनलाइन ठगी का पैसा मंगाया जाता था। मनी लॉन्ड्रिंग की इस प्रक्रिया में आरोपी पैसों को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देते थे ताकि कमाई का असली स्रोत छिपाया जा सके। इस पूरे काम के बदले वे मोटा कमीशन वसूलते थे। साइबर क्राइम टीम अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और अब तक इन्होंने कुल कितने करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। पुलिस को अंदेशा है कि इस नेटवर्क में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

भारी मात्रा में बरामदगी
पुलिस ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के पास से अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला सामान और नकदी बरामद की गई है। बैंक खातों में जमा 20 लाख रुपये और 5100 USDT (क्रिप्टो करेंसी)। 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड और 23 ATM कार्ड, 14 चेकबुक, फर्जी KYC दस्तावेज और कई रबर स्टैंप।
- ईरान ने ब्रिटेन को दी सीधी खुली चेतावनी, कहा- अमेरिका की मदद करना; सीधे जंग में शामिल होना माना जाएगा
- भुवनेश्वर में बवाल: बीजद नेता प्रताप जेना के घर पर हमला, ‘हथियारों के बल पर आतंक’ फैलाने का आरोप
- डॉ. वंदना दास हत्याकांड के आरोपी सनकी टीचर को मरते दम तक जेल, 30 साल की सजा के बाद शुरू होगी उम्रकैद ; सर्जिकल कैंची से अंधाधुन हमला कर उतारा था मौत के घाट
- 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: गले पर मिले चोट के निशान, गहने भी गायब; हत्या की आशंका
- धामी धाकड़ भी हैं और धुरंधर भी… मंच से राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- इनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

