ज्ञान उपाध्याय, गाजियाबाद. व्रत के दौरान खाया गया कुट्टू का आटा एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया. कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सब खतरे से बाहर हैं. खाद्य विभाग की टीम आटे का सैंपल लेकर जांच करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- 2047 तक विपक्ष की वापसी की कोई संभावना नहीं… केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा- समाजवादी तो अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है
बता दें कि पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र के रोरी गांव का है. जहां रहने वाले एक परिवार के लोग नवरात्र के पहले दिन व्रत पर थे. गुरुवार को गांव की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा गया, जिससे रात में भोजन तैयार किया गया. भोजन करने के लगभग एक घंटे बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी, जी मिचलाना और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगीं.
इसे भी पढ़ें- फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में जुर्म दर्ज : हाइवे पर बवाल और पथराव करने वाले 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
हालत गंभीर होते देख राहुल शर्मा ने पड़ोसियों को सूचना दी. पहले स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सभी को तत्काल मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद शुक्रवार रात सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि कुट्टू का आटा खाने से ही परिवार के सदस्य बीमार हुए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग की टीम को गांव भेजा जा रहा है, जो आटे के सैंपल लेकर जांच करेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

