संभल. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के सत्ता की सेटिंग! ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे अखिलेश, महिलाओं को 40 हजार और समाजवादी पेंशन शुरू करने का किया ऐलान

बता दें कि घटना धनारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर उस वक्त घटी, जब कार सवार लोग बहजोई की तरफ से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में ऑटो को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- 4 महिला, 11 युवक और जिस्म का सौदाः पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, नाजरा देख खाकी भी रह गई भौचक्का

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों की पहचान राजेश कुमार (18), किशोरी लाल (40), रजनी और 45 वर्षीय अज्ञात मुस्लिम महिला के रूप में हुई है. वहीं 8 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है. पुलिस ने मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.