लखनऊ. अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गई है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र में खुलेआम हत्याएं हो रही है. भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है. भाजपा सरकार में हथेली गर्म, पुलिस नर्म की स्थिति है. भाजपा की सरकारें जहां-जहां है वहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है. कानून-व्यवस्था बर्बाद है. भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के सत्ता की सेटिंग! ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे अखिलेश, महिलाओं को 40 हजार और समाजवादी पेंशन शुरू करने का किया ऐलान

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्यसभा में नंगा कर देंगे. आखिर कौन दोषी है, गोरखपुर में पीड़ित की बेटी के आरोप लगता है सच हैं. आरोपी को थाने से छोड़ दिया. तहरीर से नाम हटा दिया गया. केवल गोरखपुर में ही नहीं वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गई. बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गई थी कि जान को खतरा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. मथुरा में संत की हत्या हो गई. प्रशासन क्या कर रहा था?

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार को हटाए बिना कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती है. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. एक विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर बांट दिया गया है. लखनऊ में इस सरकार ने ग्रीन कारिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया हैं, उसके डिजाइन में खामियां है. ग्रीन कॉरिडोर में हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ेगी. उद्घाटन के बाद ही कॉरिडोर धंस गया. ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने के लिए कोई जगह नहीं है. कॉरिडोर का डिजाइन मानकों के विपरीत है. यह कॉरिडोर कभी ग्रीन नहीं होगा, इस पर ट्रैफिक कभी साफ-सुथरा नहीं रहेगा. सड़क पर टर्न है. सात हजार करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जबकि इतने में 6 और आठ लेन की सड़क बन सकती थी.

इसे भी पढ़ें- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है. रसोई गैस सिलेण्डर लापता है. गैस सिलेण्डर के लिए लाईनें लगी है. झांसी में भाजपा नेताओं ने गैस सिलेण्डर का ट्रक गायब कर दिया. पूरी ट्रक का सिलेण्डर चोरी कर लिया। आधे सिलेण्डर खाली मिले हैं.