दतिया/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में यदि भारतीयों को कोई परेशानी आती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के माध्यम से उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आप सबके माध्यम से सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों को प्रणाम करता हूं। हमारा किसान सभी के भोजन प्रबंधन के लिए तपती गर्मी में खेत में मेहनत करता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को दतिया पहुंचे। जहां वे राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने वसुधा को मां समझकर उसकी गोद में अपना जीवन कुर्बान कर दिया इसलिए इस देश का किसान भाग्य विधाता माना जाता है। नए साल की शुरुआत में “यशोदा माता योजना” के माध्यम से बच्चे जब स्कूल जाएंगे तो उन्हें दूध का पैकेट भी देंगे। डॉ भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से अगर कोई 25 गौ माता पालेगा तो 40 लाख की योजना बनेगी और उसमें 10 लाख हमारी तरफ से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बर्थ डे से एक दिन पहले सीएम डॉ. मोहन का रिटर्न गिफ्ट: दतिया को दी बड़ी सौगात, कहा- यहां आकर ऐसा लगा कि जन्मदिन आज ही मना लिया

नरवाई से भूसा बनाकर गौशाला में दें

उन्होंने आगे कहा कि 2003- 04 तक केवल साढ़े 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। इससे ज्यादा तो हमने 2 साल में अपने प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा दिया। मध्य प्रदेश को देश का नंबर 1 का राज्य बनाना है इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं। नरवाई जलाकर आप अपनी खेती बर्बाद मत करना इसलिए आज हम यहां किसान मेला आयोजित कर रहे। (हैपीसीडर) नरवाई से भूसा बनाकर के सीधे गौशाला में देना। आप मेहनत करो परमात्मा आपको यश देता है।

वृंदावन गांव और गीता भवन बनाने की योजना

सीएम डॉ यादव ने कहा कि हमने अपने गांव को वृंदावन गांव और शहरी क्षेत्र में गीता भवन बनाने की योजना भी बनाई। जहां-जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई उसे हम तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं। रतनगढ़ माता मंदिर के पास 33/11 केवी 5 एमवीए उप-केन्द्र का भूमि-पूजन किया जा रहा है। सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर में 50 सीटर बालक और 50 सीटर बालिका छात्रावास का भूमि-पूजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर की ‘अनुष्का शर्मा’ ने किया MP का नाम रोशन, T20 में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन ने मुलाकात कर दी बधाई

दतिया को दी करोड़ों की सौगात

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया जिले के पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन और केंटीन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना के तहत यात्री निवास भवन का लोकार्पण किया। पुलिस लाइन परिसर में रक्षित निरीक्षक कार्यालय की सौगात दी। इसके अलावा 33/11 केवी 5 एमवीए उप-केन्द्र और 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर-2 की स्थापना का लोकार्पण, सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर के निर्माण कार्य का लोकार्पण, ततारपुर स्टेडियम और पण्डोखर धाम के पास विश्राम गृह और रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह का लोकार्पण किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m