शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इल्लीगल गैंग का गेम ओवर हो गया है। आरोपी महिला तन्वी उर्फ तनु, प्रेमी तौफीक शूटर को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के 11 आरोपी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। आरोपी तनु का हनी ट्रैप में इस्तेमाल किया जाता था। सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की मंगेतर सीमा पर भी मामला दर्ज होगा। आपको बता दें कि इल्लीगल गैंग ने पुजारी के साथ हनीट्रैप की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस 5 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खंडवा के जंगल में मिली सड़ी-गली लाश
इमरान खान, खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के रोशनी के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान उसे तेज बदबू महसूस हुई। जब महिला ने आसपास जाकर देखा, तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उस व्यक्ति के रूप में हुई है, जो कुछ दिनों पहले जंगल में लकड़ी बीनने गया था
और वापस नहीं लौटा था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। जिसके चलते मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही खुलासा करने की बात कही जा रही है।

अमरवाड़ा में अज्ञात महिला का मिला शव…
अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी के पेंच नदी के पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पानी में डूबा हुआ महिला का मृत अवस्था में शव मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात शव का हुलिया रंग गोरा, उम्र करीब 25 साल, शादीशुदा, गले में मंगलसूत्र काले रंग की साड़ी ब्लाउज पहने हुए, दाएं हाथ में प्रणिता लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सिंगरौली में बेटे ने पिता की हत्या की
सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सुदा गांव में मंगलवार दोपहर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। करीब एक बजे शराब के नशे में उसने अपने पिता को मार डाला। जानकारी के अनुसार, आरोपी दयाराम कोल अक्सर शराब पीकर अपने पिता भुलाई कोल से मारपीट करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाराम कोल को गिरफ्तार कर लिया।
चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दतिया में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर केस दर्ज
रवि रायकवार, दतिया। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले फल विक्रेता पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, इंदरगढ़ में फल विक्रेता मोहम्मद जमील ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। वह राष्ट्रीय ध्वज से फल को साफ करता दिखाई दिया था। जिसके बाद समाजसेवियों ने इंदरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा
कुमार इंदर, जबलपुर। जिले के ग्वारीघाट में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज और अड़ीबाजी का भी आरोप है। वहीं वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। केशु, राजेश और राघव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों की खैर नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

