सुशील खरे, रतलाम। एमपी के रतलाम में चक्काजाम करना भारी पड़ गया। पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत 40 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया था।

रतलाम जिले के पिपलौदा में मंगलवार को सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर समेत 5 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिपलौदा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर 19 मार्च को हुए चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों, समाजजनों और करणी सेना ने पिपलौदा बंद कर नाका रोड पर प्रदर्शन किया था, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें: धार में गणगौर माता विसर्जन के दौरान हादसा: बैंड-बाजे वाली गाड़ी अनियंत्रित, कई लोगों को लिया चपेट में-दो गंभीर

इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में दर्ज की गई एफआईआर के बाद अब फोटो और वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान रास्ता जाम किया गया था। इसे लेकर कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रथम दृष्टया अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m