Fraud News : रायपुर. एमबीबीएस–बीएएमएस की फर्जी डिग्री बांटने और पोस्ट ऑफिस में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा दे फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले गिरोह की महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के द्वारा 2 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी. गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और लिंकेजेस के आधार पर आरोपिया साक्षी सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.


सिविल लाइन थाना में 17 फरवरी को प्रार्थी संजय निराला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि भुवनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे और अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों में नौकरी दिलवाने का झांसा दे ठगी कर ली गई है. पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी एमबीबीएस-बीएएमएस की फर्जी डिग्री भी बना कर बांटते थे और मोटी रकम वसूल करते थे.
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने और फर्जी सर्टिफिकेट बना कर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है. मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पूर्व में मामले में भुवनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर राकेश रात्रे को गिरफ्तार किया गया था. प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ और लिंकेजेस के आधार पर टेक्निकल जांच के बाद प्रकरण में संलिप्त आरोपिया साक्षी सिंह को दिल्ली से पकड़कर हिरासत में लिया गया. पूछताछ में साक्षी सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर डी वाई पाटील विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे का फर्जी एमबीबीएस एवं बीएएमएस की डिग्री तैयार कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को देना स्वीकार किया. उसके कब्जे से तीन नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी

साक्षी सिंह पिता स्व अनिल कुमार सिंह उम्र 28 साल स्थाई पता जानकीपुरम सेंटमेरी हॉस्पिटल के पास,विकास नगर, जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश वर्तमान पता आरजेडजी,राजनगर 2, थाना पालमनगर,साउथ वेस्ट नई दिल्ली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

