कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को हत्या के एक आरोपी की एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दिया। घटना के बाद शव को घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर बन्दीपुर गांव में लाकर लाश को फेंक दिया गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
दबंगों के धमकी से डरे लोग
घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र अरविंद चौहान बन्दीपुर गांव के पास शराब ठेके के पास मौजूद था।उसी समय लगभग एक दर्जन से युवक वहां पहुंच गए।उन लोगों ने उसे दौड़ा लिया।वह जान बचाने के लिए वहां से भाग कर किसी तरह सिरकोनी गांव में घुस गया। और वह गांव के कई घरों में घुसके जान बचाने का प्रयास किया। परन्तु हत्या के लिये आशीष चौहान को दौड़ा रहे युवकों की धमकी से लोग सहम गए।
READ MORE: चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
छानबीन में जुटी पुलिस
अंत मे गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे मड़हे में हत्यारों ने आशीष के ऊपर लगातार चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण लगभग मौके पर ही वह मरणासन्न अवस्था मे हो चुका था।गांव वालों के काफी शोर मचाने पर हत्यारे आशीष की लाश को उठाकर बन्दीपुर गांव से हाइवे पर जाने वाले सड़क पर ले जाकर फेंक कर भाग गए। जैसे ही घटना की सूचना थानाप्रभारी गजानन्द चौबे, को मिली उसी समय उप निरीक्षक सुजीत ओझा के मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। तथा शव को कब्जे में ले लिया।
READ MORE: ‘पीडीए की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हों…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- जिसका मन बुरा होता है, उनका कथन भी बुरा ही होता है
हत्यारोपित मृतक इस समय हत्या के मुकदमे के दौरान जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। वह अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रहता था।बुधवार को बन्दीपुर गांव के पास आया हुआ था।उसके आने की सूचना पर ही हत्यारों ने मौके पर पहुंच कर उसकी हत्या कर दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

