शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। 5 नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही भोपाल मंडल होकर संचालित 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित होगी। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

ये ट्रेन होंगी संचालित

  • गाड़ी संख्या 07363/ 07364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 17363/17364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।
  • गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 14723/14724 हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।
  • गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।
  • गाड़ी संख्या 01025/01026 दादर-बलिया-दादर स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 11043/11044 दादर-बलिया-दादर एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।
  • गाड़ी संख्या 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m