नई दिल्ली: Municipal Corporation of Delhi (एमसीडी) के प्राथमिक स्कूलों में अब शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी है। निगम ने अगले एक वर्ष में 250 प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत स्कूलों में अपग्रेड स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक बोर्ड और बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। यह निर्णय बुधवार को हुई एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा (Yogesh Verma), उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी (Amit Kharkhari), अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल (Sanjeev Mittal), शिक्षा विभाग के निदेशक निखिल तिवारी (Nikhil Tiwari) सहित समिति के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर वार्ड में निगम श्री स्कूल विकसित किए जाएंगे

एमसीडी शिक्षा समिति के अध्यक्ष Yogesh Verma ने बताया कि हर वार्ड में एक ‘निगम श्री स्कूल’ तैयार किया जाएगा कुल 250 वार्डों में 250 निगम श्री स्कूल विकसित किए जाएंगे  इसके लिए मौजूदा निगम स्कूलों को ही अपग्रेड किया जाएगा उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के पहले चरण में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के तहत 24 प्राथमिक विद्यालयों को ‘निगम श्री स्कूल’ में बदला जाएगा इस योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक बोर्ड, बेहतर बुनियादी ढांचा जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।

योजना को दी मंजूरी

इन स्कूलों को PM SHRI Schools और CM SHRI Schools की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए CSR फंड और अन्य स्रोतों का उपयोग किया जाएगा योजना को शिक्षा समिति की बैठक में औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है स्कूलों के समग्र सुधार के लिए निगम ने लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की है इससे मरम्मत, शौचालयों के रखरखाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

नए सत्र में शुरू होंगे निगम श्री स्कूल में दाखिले

एमसीडी शिक्षा समिति के अध्यक्ष Yogesh Verma ने बताया कि 250 वार्डों में 250 निगम श्री स्कूल तैयार किए जाएंगे मौजूदा स्कूलों को ही अपग्रेड कर मॉडल स्कूल बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि एमसीडी के सभी 12 जोन में 2-2 स्कूल पहले चरण में चुने गए हैं कुल 24 प्राथमिक विद्यालयों को ‘निगम श्री स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में दाखिला शुरू होगा

निगम श्री स्कूलों में छात्रों के लिए आधुनिक और बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, बेहतर आधारभूत संरचना और कक्षा वातावरण स्वच्छ व व्यवस्थित शौचालय और स्वच्छ जल व्यवस्था समृद्ध पुस्तकालय और उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर फर्नीचर खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम हरित (ग्रीन) बुनियादी ढांचा इन स्कूलों को PM SHRI Schools और CM SHRI Schools की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए CSR फंड और अन्य स्रोतों का उपयोग किया जाएगा योजना को शिक्षा समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है

योगेश वर्मा ने बताया कि छात्रों को दो श्रेणियों (कक्षाओं) में विभाजित किया जाएगा शिक्षा, खेल, कौशल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष कक्षाओं में रखा जाएगा वार्षिक परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आगे पदोन्नति (प्रमोशन) दी जाएगी उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्रों को आगे चलकर राज्य सरकार के स्कूलों में दाखिला दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उन्हें और बेहतर अवसर मिल सकें।

मिड डे मिल पर लापरवाही बरतने में होगी कार्रवाई

एमसीडी शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष Amit Kharkhari ने बताया कि बैठक में मिड डे मील योजना की गुणवत्ता की समीक्षा की गई लापरवाही बरतने वाले गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m